Seven Vows of Hindu Marriage

हिंदू विवाह में सात फेरे और सात वचन किस किस को याद है विवाह के बाद कन्या वर के वाम अंग में बैठने से पूर्व उससे सात वचन लेती है।

##कन्या द्वारा वर से लिए जाने वाले सात वचन इस प्रकार है।

**प्रथम वचन**
तीर्थव्रतोद्यापन यज्ञकर्म मया सहैव प्रियवयं कुर्या:, वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति वाक्यं प्रथमं कुमारी !!
(यहाँ कन्या वर से कहती है कि यदि आप कभी तीर्थयात्रा को जाओ तो मुझे भी अपने संग लेकर जाना। कोई व्रत-उपवास अथवा अन्य धर्म कार्य आप करें तो आज की भांति ही मुझे अपने वाम भाग में अवश्य स्थान दें। यदि आप इसे स्वीकार करते हैं तो मैं आपके वामांग में आना स्वीकार करती हूँ।) किसी भी प्रकार के धार्मिक कृ्त्यों की पूर्णता हेतु पति के साथ पत्नि का होना अनिवार्य माना गया है। जिस धर्मानुष्ठान को पति-पत्नि मिल कर करते हैं, वही सुखद फलदायक होता है। पत्नि द्वारा इस वचन के माध्यम से धार्मिक कार्यों में पत्नि की सहभागिता, उसके महत्व को स्पष्ट किया गया है।

**द्वितीय वचन**
पुज्यौ यथा स्वौ पितरौ ममापि तथेशभक्तो निजकर्म कुर्या:, वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं द्वितीयम !!
(कन्या वर से दूसरा वचन मांगती है कि जिस प्रकार आप अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं, उसी प्रकार मेरे माता-पिता का भी सम्मान करें तथा कुटुम्ब की मर्यादा के अनुसार धर्मानुष्ठान करते हुए ईश्वर भक्त बने रहें तो मैं आपके वामांग में आना स्वीकार करती हूँ।) यहाँ इस वचन के द्वारा कन्या की दूरदृष्टि का आभास होता है। आज समय और लोगों की सोच कुछ इस प्रकार की हो चुकी है कि अमूमन देखने को मिलता है-- गृहस्थ में किसी भी प्रकार के आपसी वाद-विवाद की स्थिति उत्पन होने पर पति अपनी पत्नि के परिवार से या तो सम्बंध कम कर देता है अथवा समाप्त कर देता है। उपरोक्त वचन को ध्यान में रखते हुए वर को अपने ससुराल पक्ष के साथ सदव्यवहार के लिए अवश्य विचार करना चाहिए।

**तृतीय वचन**
जीवनम अवस्थात्रये मम पालनां कुर्यात, वामांगंयामि तदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं तृ्तीयं !! 
(तीसरे वचन में कन्या कहती है कि आप मुझे ये वचन दें कि आप जीवन की तीनों अवस्थाओं (युवावस्था, प्रौढावस्था, वृद्धावस्था) में मेरा पालन करते रहेंगे, तो ही मैं आपके वामांग में आने को तैयार हूँ।)

**चतुर्थ वचन**
कुटुम्बसंपालनसर्वकार­्य कर्तु प्रतिज्ञां यदि कातं कुर्या:, वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं चतुर्थं !! 
(कन्या चौथा वचन ये माँगती है कि अब तक आप घर-परिवार की चिन्ता से पूर्णत: मुक्त थे। अब जबकि आप विवाह बंधन में बँधने जा रहे हैं तो भविष्य में परिवार की समस्त आवश्यकताओं की पूर्ति का दायित्व आपके कंधों पर है। यदि आप इस भार को वहन करने की प्रतीज्ञा करें तो ही मैं आपके वामांग में आ सकती हूँ।) इस वचन में कन्या वर को भविष्य में उसके उतरदायित्वों के प्रति ध्यान आकृ्ष्ट करती है। विवाह पश्चात कुटुम्ब पौषण हेतु पर्याप्त धन की आवश्यकता होती है। अब यदि पति पूरी तरह से धन के विषय में पिता पर ही आश्रित रहे तो ऐसी स्थिति में गृहस्थी भला कैसे चल पाएगी। इसलिए कन्या चाहती है कि पति पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होकर आर्थिक रूप से परिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सक्षम हो सके। इस वचन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि पुत्र का विवाह तभी करना चाहिए जब वो अपने पैरों पर खडा हो, पर्याप्त मात्रा में धनार्जन करने लगे। 

**पंचम वचन** 
स्वसद्यकार्ये व्यवहारकर्मण्ये व्यये मामापि मन्त्रयेथा, वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रूते वच: पंचमत्र कन्या !! 
(इस वचन में कन्या जो कहती है वो आज के परिपेक्ष में अत्यंत महत्व रखता है। वो कहती है कि अपने घर के कार्यों में, विवाहादि, लेन-देन अथवा अन्य किसी हेतु खर्च करते समय यदि आप मेरी भी मन्त्रणा लिया करें तो मैं आपके वामांग में आना स्वीकार करती हूँ।) यह वचन पूरी तरह से पत्नि के अधिकारों को रेखांकित करता है। बहुत से व्यक्ति किसी भी प्रकार के कार्य में पत्नी से सलाह करना आवश्यक नहीं समझते। अब यदि किसी भी कार्य को करने से पूर्व पत्नी से मंत्रणा कर ली जाए तो इससे पत्नी का सम्मान तो बढता ही है, साथ साथ अपने अधिकारों के प्रति संतुष्टि का भी आभास होता है। 

**षष्ठम वचनः** 
न मेपमानमं सविधे सखीनां द्यूतं न वा दुर्व्यसनं भंजश्चेत, वामाम्गमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं च षष्ठम !! 
(कन्या कहती है कि यदि मैं अपनी सखियों अथवा अन्य स्त्रियों के बीच बैठी हूँ तब आप वहाँ सबके सम्मुख किसी भी कारण से मेरा अपमान नहीं करेंगे। यदि आप जुआ अथवा अन्य किसी भी प्रकार के दुर्व्यसन से अपने आप को दूर रखें तो ही मैं आपके वामांग में आना स्वीकार करती हूँ।) 

**सप्तम वचनः** 
परस्त्रियं मातृसमां समीक्ष्य स्नेहं सदा चेन्मयि कान्त कुर्या, वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रूते वच: सप्तममत्र कन्या !! 
(अन्तिम वचन के रूप में कन्या ये वर मांगती है कि आप पराई स्त्रियों को माता के समान समझेंगें और पति-पत्नि के आपसी प्रेम के मध्य अन्य किसी को भागीदार न बनाएंगें। यदि आप यह वचन मुझे दें तो ही मैं आपके वामांग में आना स्वीकार करती हूँ।) विवाह पश्चात यदि व्यक्ति किसी बाह्य स्त्री के आकर्षण में बँध पगभ्रष्ट हो जाए तो उसकी परिणिति क्या होती है। इसलिए इस वचन के माध्यम से कन्या अपने भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास करती है। 

उसके बाद ....................­.......... 

##वर द्वारा कन्या से वचन मांगे जाते हैं 
उद्याने मद्यपाने च पितागृहगमनेन च आज्ञा भंगो न कर्तव्यं वरवाक्यचतुष्टयकम!! 
आप मेरी अनुमति के बिना किसी निर्जन स्थान, उद्यान या वन में नहीं जायेंगी.
शराब का सेवन करने वाले मनुष्य के सामने उपस्थित नहीं होंगी.
जब तक मैं आज्ञा न दूँ, तब तक आप बाबुल के घर भी नहीं जायेंगी.
धर्म और शास्त्रों के अनुसार मेरी किसी भी आज्ञा का उल्लंघन नहीं करेंगी.

उपरोक्त वचनों को देने के बाद ही आप मेरे वामांग में स्थित हो सकती हैं. अब आप ही उपरोक्त दिए गए वर-वधु के इन सातों वचनों को गौर से पढ़ कर देखिये कि किस प्रकार ईश्वर को साक्षी मानकर किए गए इन संकल्प रूपी स्तम्भों पर सुखी गृ्हस्थ जीवन का भार टिका हुआ है........ !



The Spiritual Blueprint of a Happy Marriage: Understanding the 7 Vows of Hindu Weddings

Every Hindu wedding is incomplete without the holy fire (Agni), the seven steps (Saptapadi), and the Seven Promises (सात वचन). In Vedic culture, before a bride shifts to the left side (Vaam Ang) of the groom—signifying her transition from an individual to his better half—she binds him to seven sacred promises. In return, the groom seeks his own assurances.

These are not mere rituals; they are a timeless blueprint for a psychologically healthy, financially secure, and emotionally transparent marriage.

Let’s dive deep into the meaning and modern relevance of these beautiful wedding vows.

Part 1: The 7 Promises Made by the Groom to the Bride

1. The Promise of Spiritual and Religious Partnership

Sanskrit: तीर्थव्रतोद्यापन यज्ञकर्म मया सहैव प्रियवयं कुर्या:, वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति वाक्यं प्रथमं कुमारी !!

  • The Meaning: The bride asks the groom that if he goes on a pilgrimage, observes a fast, or performs any religious ritual, he must always keep her by his side.

  • Modern Relevance: In ancient times, no holy ritual was considered complete without a wife. This vow highlights that both partners are equal companions on their spiritual journey. A marriage thrives when values and higher purposes are shared.

2. The Promise of Family Respect and Devotion

Sanskrit: पुज्यौ यथा स्वौ पितरौ ममापि तथेशभक्तो निजकर्म कुर्या:, वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं द्वितीयम !!

  • The Meaning: The bride requests that just as the groom respects his own parents, he must extend the exact same respect, love, and dignity to her parents and family.

  • Modern Relevance: A major cause of modern marital friction is the neglect of the bride's side of the family. This vow is incredibly forward-thinking; it establishes that a marriage is a union of two families, demanding equal respect for both sets of parents.

3. The Promise of Lifelong Companionship

Sanskrit: जीवनम अवस्थात्रये मम पालनां कुर्यात, वामांगंयामि तदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं तृ्तीयं !!

  • The Meaning: The bride seeks a commitment that the groom will support, nurture, and love her through all three stages of life—youth, middle age, and old age.

  • Modern Relevance: Beauty fades, and health fluctuates. This vow is a beautiful contract of emotional security, promising that no matter how wrinkles change their faces, their hearts will remain fiercely committed to each other.

4. The Promise of Financial Responsibility and Independence

Sanskrit: कुटुम्बसंपालनसर्वकार्य कर्तु प्रतिज्ञां यदि कातं कुर्या:, वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं चतुर्थं !!

  • The Meaning: The bride reminds the groom that he is no longer just a carefree individual. He is entering a family structure, and he must pledge to take up the financial and emotional responsibilities of the household.

  • Modern Relevance: This vow emphasizes financial maturity and self-reliance. It acts as a golden rule: a person should only marry when they are capable of taking care of a family's needs, ensuring stability right from day one.

5. The Promise of Financial and Operational Consultation

Sanskrit: स्वसद्यकार्ये व्यवहारकर्मण्ये व्यये मामापि मन्त्रयेथा, वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रूते वच: पंचमत्र कन्या !!

  • The Meaning: The bride asks that before making major financial decisions, business transactions, or household expenditures, the groom must consult her and value her opinion.

  • Modern Relevance: This is perhaps the most empowering vow for a woman. Long before modern finance spoke about "joint accounts" and "collaborative budgeting," Vedic wisdom established that a wife has an equal say in financial matters. It fosters transparency and eliminates hidden secrets.

6. The Promise of Dignity, Privacy, and Sobriety

Sanskrit: न मेपमानमं सविधे सखीनां द्यूतं न वा दुर्व्यसनं भंजश्चेत, वामाम्गमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं च षष्ठम !!

  • The Meaning: The bride demands that the groom will never humiliate or mock her in front of her friends, family, or society. Furthermore, he must stay away from vices like gambling, addiction, and bad company.

  • Modern Relevance: Mutual respect in public is crucial. Criticizing a spouse openly damages self-esteem and the relationship. This vow acts as a guardrail against toxic habits and public disrespect.

7. The Promise of Absolute Fidelity

Sanskrit: परस्त्रियं मातृसमां समीक्ष्य स्नेहं सदा चेन्मयि कान्त कुर्या, वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रूते वच: सप्तममत्र कन्या !!

  • The Meaning: The final and most sacred vow requires the groom to view all other women with the respect he reserves for a mother, ensuring that no third person ever disrupts the love and intimacy shared between the husband and wife.

  • Modern Relevance: Trust is the oxygen of marriage. This vow completely outlaws emotional or physical infidelity, making boundaries crystal clear for a peaceful future.

Part 2: The Groom's Expectations (वर द्वारा मांगे जाने वाले वचन)

Once the groom accepts these terms, he too asks the bride to adhere to certain principles to maintain harmony and protect the sanctity of the household:

Sanskrit: उद्याने मद्यपाने च पितागृहगमनेन च आज्ञा भंगो न कर्तव्यं वरवाक्यचतुष्टयकम!!

  • Safety & Security: The bride shall not venture into isolated spaces, forests, or gardens alone without his knowledge, ensuring her personal safety.

  • Distancing from Vices: She will stay away from the company of individuals consumed by intoxication and toxic behaviors.

  • Mutual Respect in Travel: She will respect the home they build together and not leave for her maternal home (Mayka) abruptly or without mutual consensus.

  • Righteous Alignment: She will respect the boundary of righteousness (Dharma) and not consciously violate the shared decisions of the family.

Comments

Popular posts from this blog

Devi Pachra Geet

Durga Saptashati

India’s Top 5 Hindu Temples